अबुआ आवास को लेकर पंचायत सचिवालय में आम सभा का आयोजन

 पीरटांड---पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज में मुखिया शशिबाला देवी की अध्यक्षता में अबुआ आवास को लेकर शुक्रवार को आम सभा का आयोजन किया गया।बैठक में अबुआ आवास सूची की जांच की गई।बताया गया कि जो जरूरत मंद लाभुक है उनको आवास दिया जाएगा।साथ ही उपस्थित वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों से भी इस संबंध में चर्चा की गई।वहीं विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में मुखिया शशिबाला देवी के अलावे पंचायत सचिव राजू साह,बिरजू साहू, वार्ड सदस्य छोटी मल्लाह, भोला साव,नूतन देवी,निकुंज केंतन भक्त,राम प्रसाद महतो, मनीलाल दास,सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान