पीरटांड(गिरिडीह)//-- पीरटांड प्रखंड के मधुबन स्थित पंचायत सचिवालय में मंगलवार को प्रखंड के सभी वीएलई को मिशन कर्मयोगी का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के रूप में स्टेट से आए दिलीप कुमार ओर अजित कुमार सहित डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रूपेश कुमार ,रमेश कुमार मौजूद थे।वीएलई को जानकारी देते हुए प्रशिक्षक ने बताया की मिशन कर्मयोगी का मुख्य उद्देश्य काम कर रहे सभी कर्मियों की क्षमताओं को विकसित करना है ताकि वे अपने कार्य स्तर को सुधार कर अधिक से अधिक लाभ कमा सके।बताया गया कि सभी वीएलई अपने अपने कार्यों को किस प्रकार लोगो से जुड़कर बढ़ा सकते हैं और अपनी आमदनी का जरिया अधिक कर सकते हैं।मौके पे मुख्य रूप से वीएलई उमेश कुमार वर्मा, अजीज हसन,सोनू गुप्ता,गौरव राम, देवेश बक्सी,संदीप साव,रामा पंडित,रामानुज सिंह,केसर जमाल अंसारी,मोनू गुप्ता सहित कई वीएलई उपस्थित थे।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment