Skip to main content

देवी भागवत कथा को लेकर बह रही भक्ति की बयार,सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी पहुंचे ,महाराज जी से लिया आशीर्वाद

 

पीरटांड---पालगंज में आयोजित श्री देवी भागवत महायज्ञ के तीसरे दिन प्रवचन करते हुए अयोध्या से आये महंत नरहरि दास जी महाराज भक्त माली ने कहा कि असली ग्रंथ स्तुतियों में ही रहता है।माँ आप ही बुद्धि है, आप ही आत्मा है,।बिना आप के हम सब कुछ भी नही है।साथ ही कहा कि माँ जगदम्बा के लिए नो मंत्र हैं।इस मंत्र के जाप से काम मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।।प्रवचन की शुरुआत आरती के साथ शुरू हुई।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने महाराज जी आशीर्वाद लिया और आरती भी की।इनके साथ आजसू जिला अध्यक्ष गुडू यादव,प्रखंड अध्यक्ष मिराज आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।बताते चलें कि पीरटांड प्रखंड अंतर्गत पालगंज के आदि दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 श्री मद् देवी भागवत महायज्ञ सह दुर्गा मंडप प्राण प्रतिष्ठा को दस दिवसीय पाठ का आयोजन किया गया है।वही गुरुवार को को कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
ईस दरम्यान यज्ञ मंडप 
में प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन मंडप पूजन,दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं हवन आदि कई धार्मिक कार्य किया गया।इस बीच  वाराणसी से पधारे हुए आचार्य डॉ राम सुंदर पांडेय जी के सानिध्य में एवं कासी से पधारे हुए 21 विद्वानों द्वारा पूजा के कई अनुष्ठान किये गए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित बासुकीनाथ उपाध्याय, शंकर उपाध्याय,मुख्य जजमान दिलीप सिंह सहित संजय बर्णवाल, नरेश सिंह, रविरंजन सिंह,नकुल साव सहित कई भक्त मौजूद थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह, मुरारी प्रसाद सिन्हा, अशोक गुप्ता,दिगम्बर प्रसाद बक्सी,आकाश गुप्ता,देवेश बक्सी,मयंक बर्णवाल, अमित राम,नितेश गुप्ता,दिनेश महतो,बद्री मल्लाह, अर्जुन मल्लाह,गौरव राम,पंकज साव,गोलू राम,,पवन मल्लाह,जानकी मल्लाह, विकास मल्लाह, चंद्रकांत साव,अमित मल्लाह, छोटी साव,छकु राणा,मुरारी बैद्यनाथ महतो,आदि सहित कई लोग लगे हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।