जबलपुर से पहुंचे संघ के सदस्यों का शाश्वत ट्रस्ट ने किया स्वागत

शिखरजी (गिरिडीह)--जबलपुर से पहुँचे जैन यात्रियों का सोमवार को मधुबन शिखर जी में शाश्वत ट्रस्ट निहारिका में माल्यर्पण कर स्वागत किया गया।स्वागत करने वाले में ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन शामिल हैं।जबलपुर से पहुंचे संघ के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि विगत 17 वर्षों से दिगंबर जैन युवा महासंघ जबलपुर मुनि श्री प्रमाण सागर जी के आशीर्वाद से स्पेशल ट्रेन से 1300 यात्री मधुबन आते हैं जिसमें लगभग एक सौ यात्री निशुल्क आते हैं।सारी व्यवस्था संघ की और से की जाती है।मौके पर संघ के अध्यक्ष मनोज जैन,प्रांतीय अध्यक्ष शैलेश जैन,महामंत्री दीपक जैन चौधरी, कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन, ट्रस्ट के ए सईदी,गंगाधर ,मुकेश कुमार आदि शामिल थे।हालांकि पहुंचे जैन यात्री एवं ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने बताया कि मधुबन में बिजली की समस्या बहुत है।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।