Skip to main content

पीरटांड़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, निर्भय शाहबादी के पक्ष में ग्रामीणों से वोट देने की अपील।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)--विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प सभा मे सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन गिरिडीह के प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भारी मतों से जिताने की अपील की।पीरटांड़ प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र सोबरनपुर के हटिया टांड में आयोजित सभा को सबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने जेएमएम एवं इंडि गठबंधन की सरकार पर  जमकर निशाना साधा।इस दरम्यान भारी संख्या में महिला पुरुष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार ने कुछ भी विकास का कार्य नही किया।सरकार ने साढ़े चार वर्ष सिर्फ लूटने और ठगने का काम किया है।जो भी काम सरकार दिखा रही वह मेरा पांच महीने का किया हुआ योजना का कार्य है। यही वजह से हमे सत्ता से हटाया गया।कहा कि मैया सम्मान योजना,शिक्षक भर्ती,सिपाही भर्ती सब मेरा देन है।कहा कि भाजपा का लहर है और कोल्हान में भाजपा बहुमत से जीत चुकी है।इसलिए 20 नवम्बर को भी एनडीए गठबंधन को ही वोट करें।इस दौरान उन्होंने गोगो दीदी योजना लागू करने,वृद्धा पेंशन 2500 करने,सस्ता गेस सिलेंडर देने,बालू फ्री करने,घुसपैठियो को भगाने की घोषणा की।हालांकि कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से चम्पाई सोरेन भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में  पहुंचे थे लेकिन शाहाबादी के देर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कारण वे सभा को संबोधित कर निकल गए।बताया गया कि एक ओर जगह कार्यक्रम रहने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री को जल्दी जाना पड़ा।

उनके जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी पहुंचे।उनका भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।उन्होंने भी कहा कि जाम में फंसे होने के कारण जल्दी नही आ पाए।कहा कि वे अगर पुणः विधायक बनते हैं तो जो विकाश का कार्य हमारे द्वारा किये गए थे।उसको आगे बढ़ाएंगे। अन्य वक्ताओ ने भी शाहबादी द्वारा किये गए विकास के कार्यो को बताया एवं भाजपा के पक्ष में लोगो से वोट देने की बात कही।मौके पर भाजपा नेता श्याम प्रसाद, समाज सेवी मनोज साहू,सिकंदर हेम्ब्रम, बबलू साव,अर्जुन हेम्ब्रम,बुधन हेम्ब्रम,मंजू टुडु, रेखा देवी,प्रशांत जायसवाल,अरविंद चंद राय,मुन्नालाल उपाध्याय, अम्बुज मोदक,योगेंद्र तिवारी, आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।