देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की 140 जयंती मनाई गई

गिरिडीह --/--सादा जीवन उच्च विचार के पथ पर चलने वाले सादगी का प्रतीक रहे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी सह भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की मंगलवार को 140 वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने उनके प्रतिमा व चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा गिरिडीह स्थित सिंकू सिन्हा के व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सिन्हा मेडिकल में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर देश रत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई।साथ ही इनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।वहीं अन्य कई अन्य विषयों पर भी कायस्थ महासभा द्वारा विचार विमर्श किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनय बक्सी, संजीव नाथ सिन्हा, राजेश सिन्हा, सिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा, सुमन सिन्हा,चंदन सिन्हा आदि कई लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।