हरलाडीह में धान कार्य केंद्र का उद्घाटन।2400 रुपये क्विंटल की दर से किसान बेचेंगे धान
पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ के हरलाडीह स्थित पैक्स में रविवार को धान अधि प्राप्ति केंद्र का उदघाटन हरलाडीह मुखिया चांद मुनि देवी, उपमुखिया भारती कुमारी,विधायक प्रतिनिधि, महेश मरांडी आदि ने किया।पैक्स अध्यक्ष गुलशन मरांडी ने कहा कि अब किसानों को धान बेचने के लिए कहि जाने की जरूरत नही है।किसानों से 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पैक्स में धान की ख़रीदगी की जाएगी।वहीं किसानों में धान की उचित मूल्य मिलने से खुशी देखी गई।मौके पर किसान बिनोद पंडित, बीरेंद्र पंडित, प्रहलाद पंडित,महावीर पंडित, रिंकु, संगीता , तेज लाल रविदास, तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment