कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन
पीरटांड़(गिरिडीह)---प्रखंड मुख्यालय पीरटांड़ में मंगलवार को झालसा के निर्देश पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, सीओ गिरिजानंद किशकु आदि ने संयुक्त रूप से किया।इस शिबिर में पैनल अधिवक्ता मीरा कुमारी व रवि कुमार बर्मा ने उपस्थित लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया।अधिवक्ताओं ने कहा कि आज के आधुनिक युग मे जागरूकता के अभाव में लोग कानून के जाल में फंस जाते हैं।इसीलिए हमेशा कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन होता है ताकि लोग जागरूक हो।साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मुफ्त कानूनी जानकारी ले सके।इस दौरान घरेलू हिंसा,मानसिक प्रताड़ना,महिला आदि पर विचार रखे गए।मौके पर महेश राम,बीरबल किशकु,मुकेश कुमार,बिनोद कुमार,जितेंद्र कुमार,पिंटू कुमार आदि लोग थे।

Comments
Post a Comment