बीडीओ की अध्यक्षता में पीरटांड़ में समन्वय समिति की बैठक
पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ मनोज मराण्डी की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ समन्वय समिति की बैठक की गई।बैठक में विभागवार चल रहे योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई।तथा वैसे विभाग जिनका प्रगति संतोष जनक नहीं है उन्हें कड़ी हिदायत के साथ प्रगति में सुधार लाने को निदेश दिया है।साथ ही बैठक में NGO के द्वारा प्रवासी मजदूर की समस्या की जानकारी दी गई।इस दरम्यान बैठक में कॄषि विभाग,मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पैंसन ,स्वास्थ्य विभाग, पेय जल विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।मौके पर सुमित कुमार, राजू साह, सिमोन किस्कू,आर्यन कुमार,अमित कुमार,जेई कुमार रजक सहित अन्य उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment