जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात।घरों को तोड़ा,फसलों को किया बर्बाद।नगर विकास मंत्री पहुंचे ,पीड़ित परिवार से मिलकर सहयोग का आश्वासन दिया

पीरटांड़( गिरिडीह)-- गिरिडीह जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।सरिया प्रखण्ड में उत्पात मचाने के बाद पीरटांड़ में भी हाथियों का उत्पात चालू हो गया है।कुछ दिन पूर्व ही हाथियों ने कुम्हारलालो के बरमसिया में फसल को रौंद दिया वहीं तीन दिन पूर्व तुइयो में भी दो घरों को तोड़ डाला था।इधर शनिवार देर रात लगभग दस बजे लगभग 32 जंगली हाथियों के झुंड जिसमे आठ बच्चे भी शामिल हैं ने पीरटांड प्रखंड के पालगंज पंचायत के सुगवाटांड़ टोला  में भी  घुस कर जमकर उत्पात मचाया।इस दौरान गजराज के झुंड ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।साथ ही घर मे रखे अनाज को भी खा गया ओर बर्बाद कर दिया वही एक व्यक्ति के घर मे रखे धान ओर आलू के फसल को रौंद डाला।बताया गया कि हाथियों का झुंड शाम को पीरटांड़ के जलेबिया घाटी के पास था।

वन विभाग के कर्मी नजर बनाए हुए थे लेकिन देर रात हाथियों का झुंड जंगल होते हुए सुगवाटांड़ घुस गया । हाथियों के आगमन से  आसपास के ग्रामीण भी दहशत में है।स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दे गई।हालांकि सूचना मिलते ही नगर विकास मंत्री सह गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।इस दरम्यान घर तोड़े गए तीन परिवार को दस दस हजार का चेक और एक एक पेटी चावल दिया साथ ही एक व्यक्ति जिनका फसल ओर अनाज बर्बाद किया उन्हें एक बोरा चावल दिया।मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वन विभाग को बोलकर जो भी मुआवजा राशि बनेगी उसे जल्द  से जल्द दिलाया जाएगा।इस दरम्यान बीडीओ मनोज मराण्डी, मुखिया शशीबाला देवी,पंसस योगेंद्र तिवारी,जिला परिषद प्रतिनिधि बड़कू मुर्मू ,रवि रंजन सिन्हा ,जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर राय,बिरजू साहू,संजय मराण्डी आदि उपस्थित थे।हालांकि सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर काफी देर बाद पहुंची।ओर  पीड़ित से मिलकर सरकारी मुआवजा देने की बात कही।हाथियों के भय से ग्रामीण रात भर घर से बाहर रहकर रतजगा करने को विवश रहा।वहीं पीड़ित कौशल्या देवी ने बताई की अचानक हाथियों के आने से वे बाल बाल बची।किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचा पाई।वहीं एक पीड़ित भी हाथियों के झुंड से बाल बाल बचा।

इनका हुआ नुकसान कौशल्या देवी पति स्व.खोसो राय के घर के गेट को तोड़ा,खिड़की को तोड़ा,एक जानवर (गाय) को मार दिया,, घर का सारा सामान टीवी,बक्सा,साईकिल, गेट पूरी तरह बर्बाद कर दिया।बिलसी देवी पति बासुदेव रॉय ,गीता देवी पति केशु राय दोनों के घर का गेट तोड़ दिया,साथ ही खाने पीने का सारा सामान बर्बाद कर दिया,बर्तन वगैरह भी तहस नहस कर डाला।वही संतु राय के घर के आंगन में रखे धान को खा गया,तथा आलू की फसल को भी रौंद डाला।



Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।