पंचायत जनप्रतिनिधियों ने किया कम्बल वितरण
पीरटांड -पीरटांड प्रखंड के पंचायतों में गरीब एवं असहाय तबक़े के लोगों के बीच स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है।इस दरम्यान शुक्रवार को पालगंज पंचायत सचिवालय में मुखिया शशीबाला देवी और वार्ड सदस्यों के द्वारा 112 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया ।कंबल पाए लोगों के बीच काफी खुशी देखी गई।इस बाबत मुखिया शशीबाला देवी, ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बल उपलब्ध कराया गया।मौके पर उप मुखिया मनोहर साहू ,पंचायत सेवक राजू साह,वार्ड सदस्य जितेंद्र पंडित, बिरजू साहू,रामप्रसाद महतो, बंटी पांडेय,मनीलाल दास, शंकर दास सहित अन्य वार्ड सदस्य उपस्थित थे।वही कम्बल मिलने पर कई लाभुकों ने खुशी व्यक्त की है।इस दरम्यान कई ग्रामीण भी उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment