शास्वत ट्रस्ट मधुबन ने दिव्यांगों के बीच किया कम्बल वितरण।

मधुबन (गिरिडीह)- ठंढ को देखते हुए चौबीस तीर्थंकरों की निर्वाण पावन तपोभूमि श्री सम्मेदशिखरजी में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट के द्वारा कम्बल वितरण का शुभारम्भ शनिवार को म जगदीश जैन-पानीपत के सौजन्य से ट्रस्ट के अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन-गाजियाबाद, महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा-हजारीबाग के निर्देश  पर पीरटांड प्रखण्ड के सभी दिव्यांगजन, वृद्ध एवं असहाय महिलाओं-पुरूषों के बीच कम्बल का वितरण कार्यक्रम को प्रारम्भ प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। मैके पर मधुबन थाना के एस.आई संजय यादव, ट्रस्ट के न्यासी मनोज जैन-धनबाद, तीर्थक्षेत्र कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सुमन सिन्हा, प्रबंधक देवेन्द्र कुमार जैन ट्रस्ट के प्रबंधक  संजीव जैन, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर ए सईदी, मुख्य रिशेप्शनिष्ट गंगाधर महतो, सुभाष जैन, कपुरचंद जैन, सुहाष जैन, पवन शर्मा, भोला राम, कैलाश जैन सहीत ट्रस्ट की पूरी टीम उपस्थित रही।इस दरम्यान ट्रस्ट ने कुल 235 दिव्यांगजनों को कम्बल वितरण किया, साथ ही साथ दिव्यांग संघ के प्रमुख लोगों को ट्रस्ट ने सम्मानित किया।ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सीए महेन्द्र कुमार ने बताया की आगामी 16 जनवरी को भी कम्बल वितरण किया जाएगा।















Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान