मैया सम्मान योजना को लेकर सीओ ने दी जानकारी।

 पीरटांड़(गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सीओ कार्यालय में  सोमवार को अंचल अधिकारी गिरिजानंद किस्कू द्वारा  झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें जिन लाभुकों का किसी त्रुटि के कारण राशि नहीं जा रही है इस विषय पर पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मंईया सम्मान योजना के लिए प्रखंड कार्यालय में एक हेल्प डेस्क बनाया गया है।जिसमें तीन कर्मियों क्रमशःमनोज रंजन,निकिता नेहा खाखा एवं संजय कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।साथ ही तीनो उक्त कर्मी दैनिक प्रगति प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में वांछित कागजातों के साथ प्रतिदिन संध्या 5 बजे तक सामाजिक सुरक्षा के कम्प्यूटर ऑपरेटर को उपलब्ध करायेंगे। साथ ही कहा कि इस योजना से वंचित लाभुकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।इसके लिए प्रखंड कार्यालय में ही फॉर्म जमा करना होगा। सीओ ने बताया कि अभी प्रखंड में लगभग 20 हजार स्वीकृत महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है।जिनका बैंक अकाउंट में त्रुटि है उसके लिए बैंकों के साथ बैठक कर लाभुकों की जानकारी ली जा रही है।उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि वे सभी अपना एकल बैंक अकाउंट ही जमा करें।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।