गिरिडीह राजपूत समाज का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम बराकर नदी तट पर हुआ आयोजित।

पीरटांड़(गिरिडीह)- गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ स्थित बराकर नदी के तट पर रविवार को गिरिडीह जिला राजपूत समाज का वनभोज कार्यक्रम को आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य भोला प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।समाज के वनभोज के कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में समाज को को संगठित करते हुए जिला,प्रखंड व पंचायत स्तर पर संगठन बनाने पर जोर दिया गया।आयोजक अशोक सिंह परमार व अधिवक्ता  अवधेश सिंह ने बताया कि गिरिडीह जिले में यह पहली बार है जब जिले भर से राजपूत लोग शामिल हुए।सबो का परिचय हुआ है।अब सबो को संगठित किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भोला सिंह ने कहा कि एकजुटता में ही बल है चाहे वह पशु हो या मनुष्य।इसलिए जल्द राजपूत समाज एक मंच पर आकर गिरिडीह, पालगंज या खुदी सार में कार्यक्रम रखकर नेतृत्वकर्ता का चयन करें और विशाल आयोजन कर महाजुटान होकर एकता का परिचय दें।कार्यक्रम मे झलकडीहा, पालगंज ,खेसकरी, अम्बाडीह, बागोडीह,डुमरजोर, श्रीरामपुर,छत्रबाद सहित अन्य गांव के राजपूत समाज के लोग जुटे थे।जिसमें महिलाएं भी शामिल थी।सभी ने एक  एकजुटता पर  बल दिया।मौक़े पर समाज के हरदेव सिंह,महानंद सिंह,अरुण सिंह,मिथिलेश सिंह,रविरंजन सिंह,सुरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह,आदि समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।