पीरटांड़/डुमरी(गिरिडीह)-- पंचायती राज विभाग के द्वारा सबकी योजना सबका विकास योजना के तहत पीरटांड़ एवं डुमरी प्रखण्ड के सभी पंचायत वीएलई को संकुल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को किया गया।यह प्रशिक्षण डुमरी अनुमंडल परिसर स्थित पंचायत सचिवालय मे आयोजित किया गया।जिसमें पीरटांड़ ओर डुमरी की सभी पंचायत वीएलई को ट्रेनर के द्वारा ई ग्राम स्वराज,टीएमपी, पीड़ीआई तथा जेम की संचालन हेतु जानकारी दी गई।डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रमेश कुमार,मास्टर ट्रेनर अजीज हसन ने बताया कि पंचायत स्तर पर सारा कार्य वीएलई के सहयोग से किया जाना है।साथ ही कई जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।मौके पर प्रखण्ड के वीएलई सोनू गुप्ता,केसर जमाल, बिपिन कुमार,तुलसी पंडित,समीर आलम,सहित अन्य कई उपस्थित थे।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।


Comments
Post a Comment