पीरटांड़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र में गिरिडीह पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कैम्प का आयोजन।जरूरत मंद बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं के बीच सामग्री का वितरण
पीरटांड़ (गिरिडीह)---पीरटांड़ प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र नोकोनिया स्कूल में शनिवार को गिरिडीह पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कैम्प का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,एसपी विमल कुमार, डीएफओ मनीष तिवारी,सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।सभी के हाथों सैकड़ो प्रकार की सामग्री का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया।बच्चो को क्रिकेट तो गृहणियों को बर्तन का वितरण की।
बर्तन के साथ कई प्रकार के गर्म वस्त्र कम्बलवितरण किया गया। जबकि नन्हे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। वहीं युवतियों के बीच ही इनडोर खेल के कैरम बोर्ड और युवाओं के बीच क्रिकेट किट का वितरण किया गया। इस दौरान दोनो गांव के 18 युवाओं को मनरेगा का जाब कार्ड दिया गया। जिसे गांव से पलायन रुक सके। इसी दौरान स्कूली बच्चों के बीच किताब,कॉपी, पेंसिल आदि का भी वितरण हुआ।जिससे बच्चे काफी खुश दिखे।इसके अलावे यहां बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें कई सामग्री व पोष्टिक आहार वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस की ओर से आयोजित की गई थी जिसमे सभी अतिथियों को आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज इस क्षेत्र की तरक्की देख मन खुश है।धीरे धीरे माहौल बदल रहा है।जो लोग प्रशासन से जुड़ रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं।एसपी विमल कुमार ने कहा कि सरकार का सामुदायिक पुलिसिंग का मतलब ही लोगो से जुड़ाव करना है।जो लोग भटक गए हैं उन्हें सरेंडर पॉलिसी का लाभ मिल रहा है।हाल में ही कई नक्सलियो ने सरेंडर कर इसका लाभ लिया और मुख्य धारा में लौटा।इसी तरह सीआरपीएफ के कमांडेट व डीएफओ ने भी लोगो से जुड़ने के लिए इस प्रयास की सराहना की।और क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए पेड़ लगाने की अपील की।
इस दौरान एसपी सुरजीत कुमार, एसडीपीओ सुमित प्रसाद के साथ पीरटांड़ बीडीओ ,मनोज मरांडी ,सीओ गिरिजानंद किस्कू,थाना प्रभारी निरंजन कच्छप,मुखिया रामसागर किस्कू, खुखरा पंसस केशव पाठक समेत अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। कार्यकम के काफी संख्या में खुखरा और नौकनिया गांव की महिलाएं, युवा, बच्चे और वृद्ध जुटे।



Comments
Post a Comment