सोबरणपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।सायबर डीएसपी ने किया खिलाडियों का उत्साह वर्धन


पीरटांड़(गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखण्ड के सोबरणपुर स्थित एजिबाद मैदान में  एजीबाद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन की शुरुआत रविवार को किया गया।पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन साइबर डीएसपी आबिद खान ने फीता काट कर एवं बैटिंग करके किया साथ मे समाज सेवी ओमप्रकाश महतो, शुशांत सोरेन,केशर जमाल आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी आबिद खान ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है।साथ ही सभी खिलाड़ियों से मिलकर उत्साह वर्धन भी किया तो कमेटी को भी प्रोत्साहित किया।बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमो ने लिया भाग लिया जिसका फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेल जाएगा।वहीं टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला जियाउल किंग्स ने जीता।।मोके पर ब्रज किशोर टुडू, मोहम्मद ताहिर,मोहम्मद अख़्तर, मोहम्मद एहसान सहित कमेटी के कई सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।