लोकहित अधिकार पार्टी के जिला संयोजक बनें शिव शंकर साहू*

शिवशंकर साहू
पीरटांड़(गिरिडीह)--//- प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव भागवत साह ने पीरटांड़ कर पालगंज निवासी शिव शंकर साहू को लोकहित अधिकार पार्टी गिरिडीह का जिला संयोजक घोषित किया । प्रदेश महासचिव भागवत साह ने बताया कि शिव शंकर साहू प्रारंभ से ही लोकहित अधिकार पार्टी के लिए एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में कार्य करते रहे हैं ! पार्टी के प्रति इनकी सक्रियता और निष्ठा को ध्यान में रखकर इन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा रहा है !जिला संयोजक शिव शंकर साहू ने कहा कि बहुत जल्द जिला स्तरीय बैठक का आयोजन करुंगा और सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी को आमंत्रित करते हुए जिला कार्यसमिति का विस्तार करुंगा ।इनके जिला संयोजक बनने पर अखिलेश्वर प्रसाद साहू , कामेश्वर साव , तारीक साव , सहदेव साहू , सुरेश मिस्त्री , चेतलाल साव , अरविंद कुमार साव , अनिल रविदास , गोविंद कुमार साव , जगन्नाथ मंडल , महेश कुमार , अर्जुन दास , सागर कुमार साव , कमल किशोर साहू  गोपाल साव ,चुरामन साव ,लखन दास अमरजित रजक ,उज्वल साव,विनय कुमार,संतोष तुरी,पोखन दास परमानन्द साहू  भोला तांती , पवन साव ,रीना देबी, द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई !



Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।