जिला तैलिक साहू सभा द्वारा खुखरा में जरूरत मंद लोगों के बीच किया गया कम्बल वितरण।
पीरटांड़ (गिरिडीह)--गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा द्वारा रविवार को खुखरा में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां लगभग एक सौ जरूरत मन्द लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया।इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि साहू समाज के जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू उपस्थित हुए।कार्यक्रम को सबोधित करते हुए गोविंद साहू ने कहा कि साहू समाज के द्वारा अपने समाज के गरीब तबके के लोगो सहित अन्य लोगो को भी आपस मे जोड़ने का काम कर रहा है।जिले के हर क्षेत्र में मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और गरीबो की मदद करने को प्रेरित किया जा रहा है।
पिछले कुछ वर्षों से समाज द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन कर रहा है।स्वास्थ्य ,शिक्षा आदि कई सामाजिक कार्यो में साहू समाज सेवा का काम कर रहा है। इसके लिए प्रशासन भी उसे प्रस्तिपत्र दे चुका है।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश साहू एवं संचालन श्याम प्रसाद ने किया।।इस मौके पर समाज के शिवनाथ साहू,मनोज साहू,मनोहर साहू,सहदेव साहू,श्याम प्रसाद,अनिल साव,सुरेश साहू,सिंटू साहू आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और साहू समाज के अन्य वंचित लोगो को जोड़ने,गरीबो की मदद करने,वृद्धजनों की सेवा करने का आग्रह किया।कहा कि साहू समाज प्रत्येक प्रखंड में यह कार्यक्रम आयोजित कर गरीबो के बीच सामग्री का वितरण करता है।मोके पर समाज के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment