मधुबन में भाजपा का सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ली सदस्यता
पीरटांड़(गिरिडीह)---// भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पीरटांड प्रखण्ड के मधुबन में बुधवार को सदस्यता अभियान का शिविर लगाया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष अजय सिंह ने किया। जबकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव मौजूद थे। इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि पूरे मंडल में 15 हजार नए सदस्य को जोड़ना है। इसमे सभी वर्गो को जोड़ कर पार्टी का विचारधारा को आगे बढ़ाना है, श्री साव ने कहा कि महिला वर्ग में सदस्यता अभियान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में लग जाये और सभी सक्रिय सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन 50 नए लोगों को जोड़ें। वही शिविर में सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।मौके पर भाजपा नेता विनय सिंह, अरविन्द बरनवाल,रेखा देवी, अरविन्दचंद्र राय, नागेश्वर दास, दिग्विजय सिंह, अतिश जैन, नागेश्वर दास, शैबाल घोष, अंजु देवी, संध्या देवी, मुन्नी देवी, वर्षा सिन्हा सहित कई महिला उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment