पीरटांड़ के पालगंज में 13 फरवरी से पाँच दिवसीय यज्ञ शुरू।यज्ञ को लेकर मंगलवार को किया गया ध्वजारोहण।

 

पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत पालगंज पंचायत स्थित आदि दुर्गा मंडप परिसर में रुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को मांगलिक विधि विधान से महायज्ञ का झंडा गाड़ा गया।ध्वजारोहण कार्यक्रम पंडित बासुकीनाथ उपाध्याय एवं शंकर उपाध्याय ने कराया वहीं यजमान के रूप में दीपनारायण सिंह उपस्थित थे।बताते चलें कि पांच दिवसीय श्री रुद महायज्ञ का शुरुआत 13 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरु होगी जो 18 फरवरी तक चलेगी।यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ में प्रवचन कर्ता के रूप में वृन्दावन के पंडित भूपेंद्र जी महाराज एवं काशी के पंडित राम सुंदर पांडेय जी उपस्थित रहेंगे।मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह,उपाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,सचिव सुजीत सिंह,कोषाध्यक्ष उमेश साहू,संजय बर्णवाल,भोला साव ,जानकी मल्लाह,छोटी मल्लाह,बप्पी लाहकार मयंक बरनवाल,संजय मल्लाह,सहित कई उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।