Skip to main content

मधुबन में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन।दिव्यांग जनों के बीच किया गया उपकरण का वितरण।

मधुबन( गिरिडीह)--- विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में रविवार को भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थ राज सम्मेद शिखर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे कुल 195 दिव्यांग पुरूष एवं महिलाओं के बीच कृत्रिम अंग का वितरण किया गया।बताते चले कि कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य अतिथि गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार,विशिष्ट अतिथि एएसपी सुरजीत कुमार,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव,शाश्वत ट्रस्ट के महामंत्री राज कुमार जैन अजमेरा, महावीर समिति के संयोजक हरीश दोषी,ओम प्रकाश अग्रवाल,प्रभात सेठी, सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर पीरटांड़ बीडीओ मनोज कुमार,सीओ गिरिजानंद किस्कू,आई होस्पिटल के महेश वोरा,पूरण मल,ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेंद्र जैन,प्रबंधक संजीव जैन, सहित ए सईदी,सुजीत सिन्हा, देवेंद्र जैन,राजा जैन,गंगाधर महतो, मुकेश महतो,शैलेन्द्र जैन आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने संस्था की काफी सराहना की।कहा कि जरूरत मन्द लोगों को मिलने वाली कृत्रिम अंग उनको आगे की राह  में सुविधा प्रदान करेगी।इस कार्य के लिए संस्था की जितनी सराहन की जाय कम है।कहा जरूरत मन्द व्यक्ति इस शिविर का लाभ उठाएं।एएसपी सुरजीत कुमार ने भी संस्था के सभी लोगों की सराहना की।कहा कि इस कृत्रिम अंग प्राप्त लोगो को  चलने ,सुनने आदि में काफी मदद मिलेगी आसानी से वे भी अपना कार्य स्वयं कर सकेंगे।जो काफी खुशी की बात है।वही शाश्वत ट्रस्ट के महामंत्री राज कुमार जैन अजमेरा, ने कहा कि इस प्रकार का जनकल्याण कारी कार्य संस्था हमेशा करती रहती है।कई वर्षों से दिव्यांग शिविर का आयोजन इस क्षेत्र में नही हुआ था,उनकी समस्याओं को देखते हुए यह कार्यक्रम यहाँ किया गया।इधर श्री भगवान महावीर समिति के हरीश दोषी ने कहा कि कुल 195 दिव्यांग जनों के बीच उपकरण का वितरण किया गया।जिसमें हाथ और पैर  63 लोगो को दिया गया वहीं 33 लोगो को कैलिपर्स,कान 78  लोगो को कान की मशीन ,17 लोगो को स्टिक, एवं  4 दिव्यांग को व्हील चेयर प्रदान किया गया।कहा कि अगर कोइ जरूरत मन्द को इसका लाभ नही मिल पाया है तो वे रांची आ जाएं।निःशुल्क जांच कर उपकरण प्रदान किया जाएगा।मौके पर उपस्थित लाभुक दिव्यांग में खुशी देखी गई।दोनों पैरों से लाचार दिव्यांग भी चलते हुए नजर आए।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।