सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच किया जरूरत के सामानो का वितरण।

 

मधुबन(गिरिडीह)-- डुमरी प्रखण्ड अंतर्गत मधुबन थाना स्थित छछन्दों पंचायत के मोहनपुर गाँव मे मंगलवार को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत  सीआरपीएफ की 154 बटालियन की ओर से मेडिकल केम्प शिविर का आयोजन सहित खेल सामग्री एवं विभिन्न जीवन उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक साकेत सिंह, भा.पु से. एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में सीआरपीएफ की एफ/154 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मोहनपुर, जयनगर और जोभी गांवों के ग्रामीण महिला, पुरुष एवं बच्चे की मौजूदगी के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण भी उपस्थित रहे। 

इस निशुल्क वितरण शिविर के संबंध में सीआरपीएफ 154 बटालियन के राजेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी,  दलजीत सिंह भाटी, द्वितीय कमान अधिकारी  द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जो गांव के सामान्य नागरिक है उनके साथ सुरक्षा बलों का बेहतर संबंध स्थापित करना है।, इससे सीआरपीएफ व पुलिस का इन क्षेत्र वासियों के साथ एक प्रभावी संबंध स्थापित करने का कार्य कर सकेंगे।इस आयोजन में सीआरपीएफ 154 बटालियन के  दलजीत सिंह भाटी, द्वितीय कमान अधिकारी के अलावे निरी/ जीडी रफीकुल इसलाम, समवाय अधिकारी-सी/154 बटा० और गिरिडीह पुलिस सहित सभी बल उपस्थित थे।इसी क्रम में खेल का सामान क्रिकेट बैट, फुटबॉल सेट, वॉलीबॉल सेट, सोलर लालटेन, वाटर स्टोरेज टंक, कंबल साथ ही घरेलू सामान वितरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।