पालगंज में कलश यात्रा के साथ पाँच दिवसीय रुद्र महायज्ञ प्रारम्भ।
पीरटांड़-पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत पालगंज पंचायत के अति प्राचीन श्री आदि दुर्गा मंडप परिसर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ पाँच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का प्रारम्भ हो गया जो 18 फरवरी तक चलेगा।रुद्र महा यज्ञ को लेकर यज्ञ समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार कई दिनों से लगे हुए थे।इस मंगल कलश यात्रा में 351 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश उठाया जो गाँव का भ्रमण करते हुए उत्तर वाहिनी नदी पहुंची। जहां पूरे विधि विधान से पंडित राम सुंदर पांडेय ने कलश पूजा कराई।वही से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा।इस बीच यज्ञ स्थल पर कई धार्मिक विधियां पूरी की गई।ततपश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया।
बताते चले कि पांच दिवसीय श्री रुद महायज्ञ का शुरुआत गुरुवार को हुई जो 18 फरवरी तक चलेगी।यज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ में प्रवचन कर्ता के रूप में वृन्दावन के पंडित भूपेंद्र जी महाराज एवं यज्ञाचार्य काशी के पंडित राम सुंदर पांडेय जी आये हुए हैं।इधर देर शाम वृदांवन से आये पंडित भूपेंद्र जी महाराज के द्वारा प्रवचन का दौर शुरू हो जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित बासुकीनाथ उपाध्याय, पंडित शंकर उपाध्याय, यज्ञ समिति के अध्यक्ष रविरंजन सिंह,उपाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी,सचिव सुजीत सिंह,कोषाध्यक्ष उमेश साहू,संजय बर्णवाल,भोला साव ,जानकी मल्लाह,छोटी मल्लाह,संजय मल्लाह,बप्पी लाहकार ,अर्जुन मल्लाह,दिनेश कुमार,अमित राम,अमन गुप्ता, आकाश गुप्ता,मयंक बर्णवाल,सहित कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा।



Comments
Post a Comment