श्रद्धा और विश्वास एवं भक्ति के बिना परमात्मा की प्राप्ति सम्भव नही है-पंडित भूपेंद्र जी महराज
पीरटांड़- (गिरिडीह)--गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज में चल रहे पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन शिव महापुराण की कथा सुनाते हुए वृदांवन धाम से पधारे पंडित भूपेंद्र जी महाराज ने कहा कि श्रद्धा ही पार्वती है और विश्वास ही शिव है।बिना श्रद्धा और विश्वास एवं भक्ति के बिना परमात्मा की प्राप्ति सम्भव नही है।कहा कि इस कलयुग में सरल और सहज साधन है भगवान की कथा का श्रवण मनन करना, जप करना,माता पिता की सेवा करना।इस बीच शिव पार्वती विवाह का उत्सव भी मनाया गया।साथ ही भगवान गणेश एवं कार्तिकेय जी का जन्म चरित्र, बल चरित्र का बखान किया गया।इसके पूर्व काशी से आये यज्ञाचार्य रामसुंदर पांडेय के सानिध्य में सुबह से ही कई धार्मिक कार्य किये गए।
वहीं यज्ञ मंडप फेरी के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी।इस बीच मंडप पूजन,हवन सहित अन्य कई धार्मिक कार्य किया गया।बताते चले कि दुर्गा पूजा समिति द्वारा आदि दुर्गा मंडप परिसर में रुद महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।जिसका समापन मंगलवार को होगा।पूजन के बाद आरती एवं महा प्रसाद का वितरण किया गया।तत्पश्चात देर शाम वृन्दावन धाम से पधारे प्रवचन कर्ता भूपेंद्र जी महाराज के द्वारा शिव पार्वती विवाह पर विस्तार पूर्वक बताया गया। जिसे सुन सभी श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गये।कथा समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।पूजन के बाद आरती एवं महा प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वृंदावन से आये पंडित सुरेंद्र शास्त्री,आचार्य कमलेश शास्त्री,के अलावे पंडित बासुकीनाथ उपाध्याय, पंडित शंकर उपाध्याय, मुख्य जजमान राजा दिलीप नारायण सिंह, नरेश सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे पवन मल्लाह, जानकी मल्लाह, पंचम सिंह, संजय मल्लाह, भोला साव,गणेश भंडारी,आकाश गुप्ता, विकाश मल्लाह, बप्पी लाहकार,, छोटी मल्लाह, विजय राम,सहित कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा।



Comments
Post a Comment