पीरटांड़ प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन,कुल 15 यूनिट हुआ रक्तदान

पीरटांड (गिरिडीह) - पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय व स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त दान किया गया।रक्तदान शिविर में बीडीओ मनोज मरांडी समेत कई अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।इस संबंध में बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है,बल्कि यह समाज एवं मानवता के प्रति एक बड़ी सेवा भी है।उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है।इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।इस  दौरान प्रमुख सविता टुडू,चिकित्सक शशिकांत कुमार,नाजीर अविनाश कुमार,खुशबू कुमारी,राजेश कुमार, दिनेश कुमार,आर्यन कुमार,नंदकिशोर साव,समेत प्रखंड के कर्मी व अन्य कई लोग मौजूद थे।
रक्तदान करते बीडीओ 

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।