बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करने वाले पीरटांड़ के 74 शिक्षकों को शो कॉज।एक दिन का वेतन स्थगित किया जाएगा।

पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ के 74 शिक्षको का एक दिन का वेतन या मानदेय स्थगित करने का आदेश प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दिया है।बताते चले कि विभाग ने एक स्पष्टीकरण पत्र निकालते हुए कहा है कि बार बार कहने के बावजूद कई शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करते हैं।इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा निर्णय लेते हुए 5 जून को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस नही बनाने वाले अनुपस्थित पाए गए पीरटांड़ के 74 शिक्षकों का एक दिन का वेतन स्थगित करने की बात कही है।हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गए पत्र में स्पष्टीकरण का जवाब देने की कोई समय सीमा नही दी है।इस बाबत कई शिक्षको का कहना है  बहुत से शिक्षक उस तिथि को बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस बनाये हैं और उसमें उपस्थित भी दर्ज है।इसके बावजूद उनके नाम पर स्पष्टीकरण निकाल दिया गया है।सहायक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि कई शिक्षको ने अनुपस्थिति की सूचना दी थी।लेकिन बिना स्पष्टीकरण मांगे सीधे एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश सही नही है।इधर पीरटांड़ शिक्षा विभाग के बीपीओ भोला कुमार राय ने कहा कि सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।अगर किन्ही का प्रेजेंट है तो उनका वेतन नही रुकेगा।फिलहाल सभी शिक्षक स्पष्टीकरण का जवाब देंगे।नही देने वालो का मानदेय स्थगित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।