मैट्रिक जिला टॉपर स्मृति सिंह को गौसिया सेवा ट्रस्ट ने किया सम्मानित
पीरटांड़(गिरिडीह)-- गिरिडीह जिला के पीरटांड़ प्रखंड स्थित पालगंज गाँव की स्मृति कुमारी सिंह को गौसिया सेवा ट्रस्ट कि ओर से समानित किया गया।बताते चले कि जैक मैट्रिक में 96.6 प्रतिशत अंक लाकर स्मृति कुमारी जिला टॉपर बनी थी । उसकी को लेकर रविवार को गौसिया सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर गुलाम रहबर व कोषाध्यक्ष हाफिज तनवीर आलम ने शाल ,डायरी और पेन देकर सम्मानित कर के बच्ची स्मृति कुमारी सिंह की हौसला अफजाई किया ।साथ ही आगे मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया ।ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि जहां शिक्षा की बात होगी वहां गौसिया सेवा ट्रस्ट कदम से कदम मिलाकर अगले पंक्ति में खड़ा होने का काम करेगी। साथ ही साथ कहा की आजकल लड़कों को लड़कियों से सीख लेने की जरूरत है।साथ ही कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं होटी है । बगैर शिक्षा के कोई भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। मौके पर अन्य कई लोग उपस्थित थे

Comments
Post a Comment