Skip to main content

विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

 

पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित मध्य विद्यालय पालगंज में विद्यालय परिवार द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं के लिए विदाई-सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य विद्यालय पालगंज में पढ़ने वाले पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा मैट्रिक एवं इन्टर में उत्‌कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले क्रमशः इंटर कला में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान लाने वाली कुमारी ऋतम्वरा ,जिला में टॉप टेन में स्थान बनाने वालों में ऋषभ कुमार, पायल कुमारी, तथा मैट्रिक में स्कून टॉप करने वाली नन्दनी कुमारी, 8 वीं बोर्ड में स्कूल टॉप ब्यूटी कुमारी तथा कुछ वर्ष पूर्व +2 में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त अरुण मल्लाह को वि‌‌द्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके तहत बच्चों को मेंडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। 

साथ ही मध्य विद्यालय पालगंज के सभी 8 वीं उत्तीर्ण छात्र छात्रामों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र देकर उच्च विद्यालय में नामांकन हेतु विदाई किया गया। इस विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया शशिबाला देवी, पंचायत समिति सदस्य योगेन्द्र तिवारी, विद्यालय समिति के अध्यक्ष उमेश साहू, उपाध्यक्ष शोभा कुमारी , स्कूल के प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद, शिक्षक संजीव कुमार ,मनोज सिंह, भैरव रविदास, रुपेश कुमार बक्सी,कुमारी अक्षता ,बिरजू साहू,सहित अन्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।