कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को मिला कंपनी में काम।कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ ने दिया प्रमाण पत्र।

पीरटांड़ -पीरटांड़ में संचालित कल्याण गुरुकुल से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त 25 युवाओं को महाराष्ट्र के एक कंपनी में  नियोजित किया गया।इन सभी प्रशिक्षित युवाओं को पदाधिकारीयों ने प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी।इस बाबत कार्यक्रम आयोजित कर इलेक्ट्रिक्शन में प्रशिक्षण प्राप्त  युवाओं को संबोधित करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि सभी युवा अच्छी नौकरी में जा रहे हैं।नौकरी में जाने के बाद भी सभी कल्याण गुरुकुल की निगरानी में रहेंगे ।वहीं बीडीओ मनोज मरांडी ने  कहा कि लगन और अनुशासन से काम करते हुए अपने जिला का नाम रोशन करें।अनुभव होने पर अन्य कंपनी भी ज्यादा सेलेरी देकर जॉब आफर करती है।सीओ गिरिजानंद किस्कू ने कहा कि जहां भी कार्य करे मन लगाकर काम करे।साथ ही अपने आसपास के बेरोजगार युवाओं को गुरुकुल से जोडे ,ताकि वो भी प्रशिक्षण लेकर काम कर सकें।साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित भी किया।बताते चले कि झारखंड सरकार,कल्याण विभाग एवं पैन आई आई टी एलुमनाई रीच फॅार झारखंड फाउंडेशन द्वारा गिरीडीह स्थित पीरटांड में कल्याण गुरुकुल को स्थापित किया गया था।जिसमें बेरोजगार युवाओं तकनीकी प्रशिक्षण के उपरांत भारत की नामी कंपनी में  नियोजित किया जाता है।इधर मौके पर कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ गिरिजानंद किस्कू, अविनाश कुमार,सहित गुरुकुल के प्रशिक्षक और कर्मी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।