पीरटांड़ में मनाया गया योग दिवस

 पीरटांड़--पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायत सचिवालय, विद्यालय,एवं अन्य कई जगहों पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय पीरटांड़ में बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ गिरिजानंद किस्कू,प्रमुख सबिता टुडू की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया।जहाँ मौजूद कर्मियों के साथ योग किया गया ।साथ ही योग से होने वाले लाभ को बताया।वहीं पंचायत सचिवालय में भी मुखिया की उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन कर योग कराया गया।

पालगंज पंचायत में मुखिया शशिबाला देवी,कुम्हारलालो में अनिता बर्णवाल, सहित अन्य पंचायत में भी मुखिया द्वारा योगाभ्यास कराया गया।योग दिवस के अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार,सीओ गिरिजानंद किस्कू ने कहा कि योग करने से मानसिक ओर शारीरिक मजबूती मिलती है।योग अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।मौके पर मुख्य रूप से  अविनाश कुमार,जेई बिनोद हसदा,अमित सिन्हा, बिरजू साहू,रोजगार सेवक उमेश कुमार,शुभास कुमार,भोला साव,छोटी मल्लाह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।