पीरटांड़(गिरिडीह)- पीरटांड़ अंचलाधिकारी गिरजानन्द किस्कू ने बुधवार की रात अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए बालू लदे कूल चार ट्रेक्टर क़ो जब्त किया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि एनजीटी के रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन की सूचना पर अंचलाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाते हुए खुखरा थाना क्षेत्र से कूल चार ट्रेक्टर क़ो जब्त किया है। अंचलाधिकारी गिरजानन्द किस्कू ने बताया कि छापेमारी कर क्रम मे चार ट्रेक्टर क़ो जब्त किया गया ।साथ ही कहा कि सभी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें कि प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद बालू का उत्खनन नही रुक रहा है।बराकर नदी से बालू का उठाव कर सैकड़ो बालू लदे गाड़ियां पीरटांड़ ओर खुखरा थाना होते हुए धनबाद जाती हैं जहाँ बालू ऊंचे दामों में बेची जाती है।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment