जलापूर्ति को सुदृढ करने के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बने जल मीनारों से जलापूर्ति को सुचारू रूप से चलाने हेतु अब जनप्रतिनिधियों का सहारा लिया जाएगा।इसके पहले संवेदक के द्वारा कभी मुखिया सहित अन्य से निर्माण कार्य के समय परामर्श आदि नही लिए जाने से जल मीनार जैसे तैसे बनाया गया था जिसके कारण अधिकतर जलमीनार से जलापूर्ति भी नही हो रही है।इसी को लेकर गुरुवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता मोहन लाल मंडल तथा प्रमुख सबिता टुडू की उपस्थिति में बैठक कर जनप्रतिनिधियों से राय परामर्श लिया गया और खराब पड़े जलमिनारो को चालू करने का निर्णय लिया गया।जलसहिया के सहयोग से यह काम पूरा किया जाएगा।बैठक में कनीय अभियंता श्याम चंद्र साहा,जिला समन्वयक वीरेंद्र चंद्र मंडल,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,शशांक कुमार,नरेश कुमार आदि लोग थे।

Comments
Post a Comment