गुणायतन परिसर में मंगल कलश सहित अन्य कई धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
मधुबन (गिरिडीह)--जैनियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित गुणायतन परिसर में बुधवार को मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गुणायतन जिनालय में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन का आयोजन कर किया गया।तत्पश्चात दोपहर को निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 समतासागर जी महाराज ससंघ,परम पूज्य मुनिश्री 108 पवित्रसागर जी महाराज ससंघ,पूज्य मुनिश्री 108 पूज्यसागर जी महाराज ससंघ,ज्येष्ठ श्रेष्ठ आर्यिका रत्न 105 गुरुमति माता जी ससंघ,आर्यिका रत्न 105 दृढ़मति माता जी ससंघ, आर्यिका रत्न 105 गुणमति माता जी ससंघ का पावन वर्षायोग मंगल कलश स्थापना संपन्न हुआ।वहीं युगश्रेष्ठ, संत शिरोमणी आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के एवं आचार्य गुरुवर श्री 108 समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य एवं शिष्याएं 57 पिच्छी का संघ गुणायतन परिसर में विराजमान है।इस अवसर पर सुभाष जैन (सी. ई. ओ.) गुणायतन पूनम जैन गुणायतन द्वारा ध्वजारोहणकर्ता ,वहीं मंडप उद्घाटनकर्ता शिरोमणि संरक्षक अनिल जैन एवं अमिता जैन - दुर्गापुर,
मंगलाचरण - मोनिका सुहास शाह – मुंबई, माताजी के संपूर्ण संघ के द्वारा ,चित्र अनावरण विजय जैन रोहतक, जैनेंद्र जैन, चंद्रप्रभा जी समस्त (पी एस परिवार)- बेगमगंज, डॉ सुहास जी मोनिका जी शाह मुंबई,एवं दीप प्रज्वलन महाराजश्री एवं माता जी के गृहस्थ अवस्था के परिवारजन के द्वारा किया गया।साथ ही आचार्यश्री की पूजन - रोहतक, हिसार, रेवाड़ी, सागर जबलपुर, भोपाल, छपारा, मुंबई, सहारनपुर, गौरझामर, सतना, दिल्ली, रायपुर, नरसिंहपुर, बंडा, खुरई, बीना, टीकमगढ़, बेगमगंज, गंजबासौदा, डिंडोरी, विदिशा, कानपुर आए श्रावक जन ,पाद प्रक्षालन गुणायतन परिवार,
शास्त्र भेंट गुणायतन परिवार एवं अन्य
सांस्कृतिक कार्यक्रम, गुणायतन के अध्यक्ष द्वारा चातुर्मास हेतु निवेदन महाराजश्री एवं माताजी ससंघ के चरणों में किया गया।चातुर्मास कलश पुण्यार्जको का सम्मान - गुणायतन परिवार द्वारा,गुणायतन हथकरघा टीम की नाटिका ,महाराजश्री एवं माता जी का प्रवचन रखा गया ।इस कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र कर्नाटक हरियाणा से सैकड़ों लोग एवं गुणायतन कमेटी के पदाधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे ।


Comments
Post a Comment