प्रज्ञा केंद्र संचालक की मृत्य पर किया गया शौक व्यक्त।पीड़ित परिवार को दिया जाएगा आर्थिक मदद

 

पीरटांड़(गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में चतरा जिला के प्रज्ञा केंद्र संचालक की मृत्यु पर प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालक ने दुःख व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।बताते चले कि चतरा जिला के मनकपुर पंचायत सचिवालय के प्रज्ञा केंद्र संचालक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पंचायत सचिवालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।आत्महत्या करने का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।शौक व्यक्त करने वालों में केशर जमाल,शेखर कुमार महतो,सोनू कुमार गुप्ता,रामा पंडित,समीर आलम,उमेश कुमार वर्मा,देवेश बक्सी,अनूप कुमार,मृत्युंजय गुप्ता, रामानुज कुमार ,रजाउल हक,अहबाब , हसन रजा सहित अन्य कॉमन सर्विस संचालक आदि शामिल थे।साथ ही सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता करने की बात कही है।

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।