पीरटांड (गिरिडीह)-- मधुबन गेस्ट हाउस में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पीरटांड के द्वारा झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। जिसमें पीरटांड प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रेरणादायी आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। उपस्थित जनसमूह ने ईश्वर से अनंत सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीरटांड प्रखंड अध्यक्ष बिरजु मरांडी, सचिव अखतर अंसारी, कोषाध्यक्ष अंबिका राय, बैद्यनाथ महतो, युवा मोर्चा के सचिव राजेश सोरेन, शेखर महतो, विद्या भूषण मिश्र, व्यवसाय मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नवीन भदानी, प्रकाश कुमार, क्रिडा मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष ए. सईदी, तनीर आलम, चिरकी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश, शादाब आलम, डब्लू भदानी, सफदर अली, अमित जैन, सोनू जैन, सुलेन्द्र चौधरी, शानू कुमार, नितेश कुमार सिंह, सुनील हांसदा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस समारोह में सभी ने एकजुट होकर सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में झारखंड के विकास और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment