गिरि वनवासी कल्याण परिषद के द्वारा किया गया जलाभिषेक कार्यक्रम
पीरटांड़ (गिरिडीह)--- गिरि वनवासी कल्याण परिषद के द्वारा शुक्रवार को जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत बराकर नदी से जल उठाकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए बराकर शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की तत्पश्चात परिसर में ही एक बैठक की गई। बैठक की शुरुआत परिषद के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया।इस दरम्यान परिषद के प्रांतीय महा समिति सदस्य ग्रीष्म भक्त, पंसस योगेंद्र तिवारी ,जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने कहा कि गिरी वनवासी कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज का उत्थान करना है।तभी देश का विकास हो सकता है।साथ ही अन्य कई विषयों पर बातें कही।
।इस दौरान परिषद के जिला संगठन मंत्री दीपक सोरेन,जिला संच प्रमुख भगीरथ पंडित,धनबाद जिला संगठन मंत्री शिवलाल बेसरा,चिकित्सा प्रमुख नीलकंठ मल्लाह,कैलाश महतो,महिला प्रमुख बबली देवी,प्रिया देवी,ठंडी लाल टुडू,सुनीता देवी, बिमला देवी,कलावती देवी सहित आचार्य ,आचार्या, अंसकालीन,पूर्णकालिन सदस्य,तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment