पीरटांड़ सभागार में पंचायत उन्नती सूचकांक पर कार्यशाला का आयोजन
पीरटांड़(गिरिडीह)- पंचायतों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के वीएलई , पंचायत सेवक, मुखिया ,शिक्षा विभाग के कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी तथा स्वयं सेवक उपस्थित थे।
प्रशिक्षक के रुप मे मौजूद पंचायत राज पदाधिकारी सचिन साह ने पंचायत उन्नति सूचकांक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सूचकांक पंचायतों के प्रदर्शन को आंकने और उनमें सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए पंचायतें अपनी योजनाओं, कार्यों और संसाधनों के प्रबंधन का मूल्यांकन कर सकेंगी और बेहतर सेवा सुनिश्चित कर सकेंगी।प्रशिक्षण मे पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न घटकों बुनियादी ढांचा, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण योजनाएं, डिजिटल साक्षरता, व अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि यह सूचकांक कैसे पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा, जिससे समावेशी विकास संभव हो सकेगा।
मुखिया, वीएलई और पंचायत सेवकों को यह भी बताया गया कि वे किस तरह इस प्रणाली के तहत डाटा संकलन कर सकते हैं।मौके पर मुख्य रूप से बीपीओ भोला कुमार राय,मुखिया अनिता बर्णवाल, सुनैना पाठक,कविता देवी,वीएलई अजीज हसन,सोनू गुप्ता,केसर जमाल ,तुलसी पंडित, रामा पंडित,अनूप कुमार,चंदन बक्सी,अजित सिंह, पंचायत सेवक नंदकिशोर साव,अरुण महतो,शेखर महतो,सहित कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment