पीरटांड़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम "पोषण भी, पढाई भी" सम्पन्न
पीरटांड़(गिरिडीह)--पीरटांड़ बाल विकास परियोजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के क्षमता विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम "पोषण भी, पढाई भी" का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैचों में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रथम चरण (21-23 अगस्त 2025) में 50 सेविकाओं एवं द्वितीय चरण (28-30 अगस्त 2025) में 42 सेविकाओं ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन पीरटांड़ प्रखण्ड मुख्यालय सभाकक्ष में किया गया, जहाँ सेविकाओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अंचल अधिकारी-सह-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री हृषिकेश मराण्डी ने "पोषण भी, पढाई भी" कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिकाओं अर्चना कुमारी, मनोरमा कुमारी, फरजाना प्रवीण एवं कंचन माला के साथ-साथ सेविकाओं सलोनी हेम्ब्रम, बिबियाना मुर्मू, मंजु हाँसदा, बबिता मंदिलवार, संगीता मुर्मू सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रधान लिपिक मनोज रंजन एवं जितेन्द्र रजक भी मौजूद थे।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों की समग्र विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना है।

Comments
Post a Comment