खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू
पीरटांड़--खेलो झारखंड के अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड संसाधन केन्द्र पीरटांड़ के द्वारा शनिवार को मुख्यालय के समीप मैदान पर किया गया।इस दरम्यान पीरटांड़ के सभी विद्यालयों के बच्चों ने खेल खुद प्रतियोगिता में भाग लिया।इस दरम्यान राष्ट्रगान के साथ खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। अलग अलग आयु वर्ग के बच्चों के बीच अलग अलग खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसमे मुख्य रूप से एक सौ और दो सौ मीटर की लंबी दौड़,बॉलीबाल, कब्बडी,शतरंज़ ,ऊंची कूद,लंबी कूद,खो खो,भाला फेंक,चक्का फेंक आदि खेल शामिल थे।सभी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी के लेखापाल टिंकू कुमार,शिक्षक रामकिंकर उपाध्याय,मनोज अग्रवाल,पुरन मांझी,शुशील कुमार,विधान सिंह, सफदर अली,महेंद्र प्रसाद,,सीआरपी आशीष कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही उपस्थित अतिथियों ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।

Comments
Post a Comment