Skip to main content

फाइलेरिया मुक्त पंचायत के लक्ष्य को लेकर कुम्हारलालो में वर्कशॉप, मरीजों को वितरित की गईं MMDP किट्स

पीरटांड़ --फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम द्वारा कुम्हारलालो पंचायत में एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनिता बर्णवाल ने की।कार्यक्रम के दौरान पंचायत में चिन्हित नौ फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी (MMDP) किट वितरित की गई, ताकि उन्हें घरेलू स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही, तीन से अधिक ग्रेड वाले मरीजों का विकलांगता प्रमाण पत्र पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें आगे की स्वास्थ्य सुविधाएं व सरकारी लाभ मिल सके।वर्कशॉप में पिरामल फाउंडेशन से सुनील, सौरभ और रघुवेंद्र की उपस्थिति रही। प्रोग्राम ऑफिसर सुनील ने मरीजों और ग्रामीणों को घर पर किए जाने वाले व्यायाम एवं देखभाल के तरीकों की जानकारी दी, जिससे फाइलेरिया के दुष्प्रभावों को रोका जा सके।मुखिया अनिता बर्णवाल ने इस अवसर पर पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया और सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ पंचायत ही समृद्ध पंचायत का आधार है, और हम सब मिलकर फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करेंगे।इस जागरूकता कार्यक्रम में सुभाष बर्णवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।


Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।