पीरटांड़ में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियाँ
पीरटांड़ (गिरिडीह)--पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस बड़ी उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, हास्य-व्यंग्य प्रस्तुति, संगीत कार्यक्रम सहित कई आकर्षक गतिविधियाँ शामिल थीं।कार्यक्रम के दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हरलालो तथा मॉडल विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों के जोश, प्रतिभा और रचनात्मकता ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक संजय कुमार,शिक्षक अरविंद मिश्रा, सचिदानंद सिन्हा, मंजीत कुमार, रेणु बर्णवाल सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला।प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा का मंच बना, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Comments
Post a Comment