Skip to main content

खुखरा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार।तीनो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरमोरिया के रहनेवाले।


 पीरटांड़ (गिरिडीह)--- गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच अभियान चलाया और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की।इस कार्रवाई के संबंध में रविवार को डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में विदेशी शराब, नकद राशि और एक कार जब्त की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात खुखरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री के लिए एक कार से शराब पहुंचाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर खुखरा थाना क्षेत्र के  जमुआ टांड़ के पास कार  को रोका। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजालाल साव (उम्र 26 वर्ष), प्रदीप साव (उम्र 23 वर्ष) और परमेश्वर साव के रूप में हुई है।तश्करी में शामिल तीनो युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरमोरिया के रहनेवाले हैं।पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब में रॉयल स्टार 375 एमएल के 12 पीस व 180 एमएल के 11 पीस, रॉयल चैलेंज 375 एमएल के 21 पीस व 180 एमएल के 2 पीस, बी-7 स्पेशल 375 एमएल के 23 पीस व 180 एमएल के 2 पीस तथा आइकोनिक वाइट 375 एमएल के 4 पीस व 180 एमएल के 13 पीस शामिल हैं। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 29,600 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ खुखरा थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में खुखरा थाना प्रभारी सहित जवान हवलदार सुनील सरदार,हवलदार राजेन्द्र उपाध्याय ,आ. 979 कृष्ण कुमार राय आदि 
जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ ने दिवगंत मंत्री को दी श्रद्धांजलि

  पीरटांड़ (गिरिडीह)//--  पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, गिरिडीह की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की।मौके पर उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालकों एवं अन्य लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और आम लोगों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रवीण चरण पहाड़ी,शेखर महतो, सोनू गुप्ता, समीर आलम, रामा पंडित, केशर जमाल, मोहमद असरफ, देवेश बक्सी सहित  झरी महतो, विद्याभूषण मिश्र आदि कई लोग उपस्थित थे।