एकलव्य विद्यालय पालगंज में शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन।बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके समग्र विकास पर हुई चर्चा ।


पीरटांड़ (गिरिडीह)- --- अभिभावक शिक्षक मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड स्थित एकलव्य विद्यालय, पालगंज में किया गया। इस बैठक में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीरटांड़ बीडीओ मनोज मराण्डी मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ मनोज मरांडी एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक राम राज सिंह ने किया। मौके पर शिक्षक विकी मिश्रा, शुशांत वत्स, कुमारी प्राची, तानिया प्रमाणिक,राजेश कुमार,प्रभात पासी, ईशान तिवारी, दीपू तांती, विनीत कुमार और विवेक कुमार समेत अन्य विद्यालय परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पीटीएम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने विशेष रूप से कार्यक्रम की महत्ता को बताया।टीचर्स और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मीटिंग में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके समग्र विकास पर विशेष चर्चा हुई। प्रधानाध्यापक ने बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को साझा किया और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के अध्ययन में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
साथ ही शिक्षक विकी मिश्रा ,शुशांत वत्स और प्राची कुमारी ने भी बच्चों के व्यक्तिगत विकास पर चर्चा की और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए अभिभावकों को सलाह दी। छात्रों की अकादमिक प्रगति, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ और अन्य स्कूल कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।चिरकी मुखिया सह अभिवावक सोमर हेम्ब्रम ने अपने संबोधन में स्कूल की महत्ता और ग्राम समाज के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दें और अपने बच्चों को एक उज्जवल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करें।इस मीटिंग में स्कूल के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने अपने विचारों और सुझावों को साझा किया। कुल मिलाकर यह बैठक अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एक सकारात्मक संवाद का सशक्त उदाहरण साबित हुई

Comments

Popular posts from this blog

मेट्रिक और इंटर में टॉप करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।