पीरटांड़ (गिरिडीह) --पीरटांड़ प्रखंड सभागार म मंगलवार को बीडीओ मनोज मरांडी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान मनरेगा योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी , एटीआर अपलोड, जॉब कार्ड मांग, लंबित योजनाओं एवं स्कीम क्लोजर से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को लंबित कार्यों में शीघ्र प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ई-चेकर एवं आवास पूर्णता से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जिन आवासों का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके सत्यापन एवं रिपोर्ट शीघ्र अपलोड करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया।इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों के पास लंबित प्रतिवेदनों की भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मनरेगा बीपीओ,अजय कुमार,अजित कुमार,सचिन साह, अरुण महतो,राजू साव सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, सभी पंचायत सचिव तथा सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

Comments
Post a Comment