मरांग बुरु पारसनाथ में आदिवासी समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पूरे पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
पीरटांड़ (गिरिडीह)। मरांग बुरु पारसनाथ में आदिवासी समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व बाहा पूरे पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आने वाले थे लेकिन वे उपस्थित नही हो पाए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप से पर्यटक मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,एवं मंत्री फागु बेसरा,घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन उपस्थित हुए।जहां इनका स्वागत पारंपरिक रीतिरिवाज से किया गया।इस दरम्यान मरांग बुरु पारसनाथ स्थित दिशोम मांझी थान में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में राज्य पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि बाहा पर्व प्रकृति, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का प्रतीक है। राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।कहा कि अपनी धर्म अपने संस्कृति अपनी धार्मिक स्थल को बचाने के लिए जिस हैसियत से लड़ना होगा हम उस हैसियत से बचा कर लेंगे।कहा हमारी जमीन से हमको बेदखल कोई नही कर सकता है।जमीन हमारे पूर्वजों की थी और रहेगी।इस अवसर पर उपस्थित मंत्री फागु बेसरा,घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।यह हमलोगों का शक्तिपीठ है।
इस अवसर पर गिरिडीह उपायुक्त ने उपस्थित अतिथियों को मरांग बुरु स्थित दिशोम माझी थान में आयोजित बाहा पर्व की जानकारी दी।साथ ही डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मरांग बुरु के सम्बंध में जानकारी दी गई।इधर इस अवसर पर मरांग बुरु पारसनाथ में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं और पुरुष मांदर की थाप पर नृत्य करते नजर आए। पूरा क्षेत्र ‘जोहार’ के उद्घोष से गूंज उठा।बाहा पर्व के आयोजन से क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और समुदाय की एकता एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में गिरिडीह एसपी विमल कुमार,,डीएफओ मनीष तिवारी,उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी,एसडीओ श्रीकांत विसपोटे सहित पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी,सीओ ऋषिकेश मराण्डी, थाना प्रभारी ,एवं बाहा पर्व को सफल बनाने में लगे आयोजन कर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment