Skip to main content

श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थराज पर मुनि संघ की भव्य मंगल अगवानी, गुणायतन बना आत्मजागरण का प्रेरक केंद्र


मधुवन (गिरिडीह)----  श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थराज पर गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज एवं मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ की मंगल अगवानी गुणायतन एवं सेवायतन परिवार द्वारा मधुवन मोड़ से भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई। लगभग 4 किलोमीटर लंबी यह शोभायात्रा प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ होकर 9:30 बजे गुणायतन परिसर पहुँची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ मुनि संघ का पाद प्रछालन एवं मंगल आरती कर अभिनंदन किया।इस अनुपम यात्रा में श्री सम्मेदशिखर तीर्थराज पर विराजमान आचार्य ज्ञेयसागर महाराज, मुनि श्री आदिसागर, मुनि श्री भवसागर, मुनि श्री प्रकल्प सागर, मुनि श्री नियोग सागर, मुनि श्री निष्पक्ष सागर सहित आचार्य संभव सागर महाराज संघस्थ आर्यिका चैतन्यमति माताजी ससंघ एवं आर्यिका शुभमति माताजी ससंघ सहित ईसरी आश्रम के सभी त्यागी वृति सहित सकल दि. जैन समाज मधुवन ने बेंड बाजों के साथ मुनि श्री की भव्य मंगल अगवानी की, इस शोभायात्रा  समूचा झारखंड ही उतर आया, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गोमिया, साड़म, पेटरवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु सम्मिलित हुए। वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, सागर, जबलपुर  विदिशा, कटनी, बुढार, छत्तीसगढ़ के कुनकुरी, रायपुर, राजनांदगांव,उत्तर प्रदेश के ललितपुर कानपुर, राजस्थान के कामा जिले के अनेक श्रद्धालु पधारे, उन्होंने न केवल क्षेत्र के दर्शन किये बल्कि इस ऐतिहासिक धर्मयात्रा में सहभागिता भी की।धर्मसभा में गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि संत का आगमन मन को अपार प्रसन्नता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “गुणायतन आत्मा से परमात्मा की यात्रा का पावन स्थल है। यह कोई साधारण तीर्थ नहीं, बल्कि आत्मजागरण की जीवंत अनुभूति है। यहाँ श्रद्धा, साधना और संवेदना के साथ धर्म, दर्शन और विज्ञान का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है।”उन्होंने कहा कि यह तीर्थ आत्मा को उसकी दिव्यता का बोध कराते हुए मोक्षमार्ग की ओर उन्मुख करता है,जहाँ तीर्थयात्रा भी आत्मयात्रा बन जाती है। सिद्धभूमि की इस पावन वायु में भावों से सिद्धारोहण का अनुभव संभव है। यहाँ परंपरा की गहराई और तकनीक की ऊँचाई का अद्भुत संगम धर्म को जीवंत अनुभव में बदल देता है।
गुणायतन मध्यभारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि मुनि संघ की मंगल अगवानी में देशभर से गुणायतन के पदाधिकारी, संरक्षक एवं ट्रस्टी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्रीमती सुशीला अशोक पाटनी (किशनगढ़), दिनेश पापड़ीवाल (जयपुर), राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद काला (कोलकाता), सुभाष जैन (सीईओ), कन्हैयालाल सेठी, अशोक पांडया,कोषाध्यक्ष असित बैनाड़ा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र छाबड़ा (बेंगलुरु), पप्पू भाई कोडरमा,ऑफिस इंचार्ज अभिनव जैन,आवास व्यवस्थापक संजय जैन,एन एल. जैन, विजय लुहाड़िया हजारीबाग, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुनि श्री ने मुनि संघ के आहार-विहार की व्यवस्था में सहयोग देने हेतु सुनीता दीदी (कानपुर), विवेक जैन कुनकुरी  (जसपुर) तथा 1600 किमी से अधिक के मंगल विहार में चौका व्यवस्था संचालित करने हेतु चंद्रकला जैन (रांची) का विशेष उल्लेख करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही मंगल विहार में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान गुणायतन परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी अशोक भैया,लिधोरा एवं बाल ब्रह्मचारी अभय भैया ने किया।आगामी 18 अप्रैल को क्षुल्लक श्री समादर सागर महाराज, बाल ब्रह्मचारी रुपेश भैया एवं बाल ब्रह्मचारी शारांश भैया की जैनेश्वरी दीक्षा का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से संपन्न होगा। पंचदिवसीय इस महामहोत्सव में देशभर से गुरुभक्त श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आवास एवं भोजन व्यवस्था गुणायतन एवं सेवायतन परिवार द्वारा की जा रही है।


मुनि श्री ने बताया कि गुणायतन जैन सिद्धांतों की एक वैज्ञानिक प्रयोगशाला है, जहाँ आधुनिक तकनीक के माध्यम से धर्म को सजीव अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। निर्माणाधीन अनुभव केंद्र में एनिमेशन, होलोग्राम, 9D स्क्रीन, 270 डिग्री प्रोजेक्शन तथा गुणस्थान से लेकर मोक्षगमन तक की अद्भुत झांकियाँ प्रदर्शित होंगी। यहाँ चतुर्गति से मोक्ष तक की आत्मयात्रा, समवसरण के दृश्य, भगवान की दिव्यध्वनि तथा श्रीविहार का जीवंत अनुभव श्रद्धालुओं को नव प्रेरणा प्रदान करेगा।

“गुणायतन” एक ऐसा दिव्य सदन है जहाँ आत्मा से परमात्मा की सम्पूर्ण यात्रा का प्रत्यक्ष साक्षात्कार होता है। पंचायतन शैली का दिव्य जिनमंदिर, साधना एवं स्वाध्याय हेतु शांत साधु-वसतिका, तथा श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं। यह तीर्थ परंपरा की जड़ों से जोड़ते हुए तकनीक के माध्यम से आत्मबोध और जागृति का सजीव केंद्र बन रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

  पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के  जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।

पीरटांड़ में मैट्रिक परिणाम से खुशी की लहर, मॉडल स्कूल के छात्र ने किया टॉप

  पीरटांड़ (गिरिडीह) — मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मॉडल विद्यालय के कृतिका कुमारी ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वहीं दूसरे स्थान पर उन्नत प्लस टू विद्यालय हरलाडीह के छात्र प्रिंस कुमार रहे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। तीसरे स्थान पर सोबरनपुर के मोहम्मद फरहान अंसारी ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अभिभावक और शिक्षक सभी विद्यार्थियों की सफलता से काफी खुश हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी मॉडल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जब छात्रा स्मृति कुमारी ने जिले में टॉप कर पीरटांड़ का नाम रोशन किया था। सुविधाओं के अभाव के बावजूद पीरटांड़ का मॉडल विद्यालय लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, सफदर अली,समाजसेवी राधेश्याम मदक, सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

पीरटांड़ में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, म.वि. खुखरा को मिला पहला स्थान

पीरटांड़ (गिरिडीह) --- प्रखंड संसाधन केंद्र पीरटांड़ में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संकुलों से चयनित रसोइयों की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने विद्यालय मेनू के अनुसार व्यंजन तैयार कर स्टॉल पर प्रदर्शित किए। ज्यूरी सदस्य बीपीओ बसील मरांडी, संकुल साधन सेवी आशीष कुमार और मध्यान्ह भोजन ऑपरेटर चरकु हेम्ब्रम ने 100 अंकों के पाँच मानकों—रागी/मडुआ आधारित व्यंजन, नवाचार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं साफ-सफाई—के आधार पर मूल्यांकन किया। परिणामस्वरूप मध्य विद्यालय खुखरा को प्रथम तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरना द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की सफलता में  अनीश अंसारी, जयप्रकाश नारायण, विजय रवानी, मनोज कुमार, नीरज सिंह, विकास कुमार, अजय मिश्रा आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।