पीरटांड़ में सीएफटीयूआई की बैठक।श्रमिकों के हित को लेकर हुई चर्चा
पीरटांड़—पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया (सीएफटीयूआई) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिला समन्वयक शेखर महतो ने की।बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा गिरिडीह जिले में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभाएगा।मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह,केशर जमाल,रामा पंडित, लीलू महतो,उप प्रमुख महेंद्र महतो ,गोवर्धन रजक ,संतु पांडेय, अमित पांडे ,रीतलाल,समीर आलम, रामानुज शर्मा,सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment