पंचायत सचिवालय में राजस्व शिविर का आयोजन,लोगो ने दिया आवेदन

 

शिविर में बैठे पदाधिकारी एवं ग्रामीण
पीरटांड़ (गिरिडीह) --- पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत पालगंज पंचायत सचिवालय में बुधवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं को अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारियों के समक्ष रखा।शिविर के दौरान लोगों ने जमीन से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान के लिए आवेदन दिए। वहीं आवासीय, जाति, आय सहित अन्य प्रमाण-पत्रों के निर्माण हेतु भी आवेदन जमा किए गए। इसके अलावा दाखिल-खारिज, ऑनलाइन लगान रसीद एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भी कई लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए।अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया तथा ग्रामीणों को विभिन्न राजस्व सेवाओं की जानकारी भी दी।मौके पर अंचल निरीक्षक नवीन कुमार, राजस्व कर्मचारी अमर किशोर सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी, पंचायत वीएलई, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू, अशोक गुप्ता, स्वयंसेवक चंदन बक्सी, बचुलाल साहू समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में पीरटांड़ के कुडको मध्य विद्यालय के छह छात्रों ने सफलता हासिल की।

शेखर महतो बने सीएफटीयूआई के जिला कोर्डिनेटर।

मधुबन स्थित गुणायतन में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का 58 वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया।