पीरटांड--पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन गेस्ट हाउस में कुड़मी विकास मोर्चा पीरटांड़ इकाई एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता युवराज महतो एवं संचालन केंद्रीय सचिव खुभलाल महतो ने की । बैठक में मुख्य अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार एवं विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो उपस्थित थे।बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व प्रखण्ड़ कमेटी को भंग कर नए प्रखण्ड़ कमेटी का पुर्नगठन किया जाय। जिसमे सर्वसम्मति से शेखर महतो को अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष राजेश कुमार महतो, सचिव विनय महतो, कोषाध्यक्ष पप्पु कुमार महतो तथा कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव महतो , लीलू महतो, सुशील महतो, प्रीतम महतो, डालेश्वर महतो ,बासुदेव प्रसाद महतों, सुरज महतो, डेंगलाल महतो, चेतलाल महतो ,मिडीया प्रभारी नरेश महतो ,पिंटु कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य तेजनारायण महतो केन्द्रीय संरक्षक युवराज महतो को बनाया गया। वहीं महिला मोर्चा के अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष सुषमा देवी, रीता देवी, किरण देवी, सचिव रूकमणी देवी, कोषाध्यक्ष उर्मिला देवी, कार्यकारिणी सदस्य पिंकी देवी ,भागीया देवी, यशोदा देवी, सरिता देवी को बनाया गया।।मनोनीत किये गये मुख्य अतिथि शीतल ओहदार ने कहा कि कुड़मी को अनुसुचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध जबतक नहीं करती है कोई बातचीत नहीं होगी। भारत सरकार पैकेज देकर कुडमीयों का मुँह बंद करने की कोशिश ना करें अन्यथा 2029 के लोकसभा चुनाव में 14 का 14 सीट गवाना पड़ सकता हैं। इसलिए कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करे और कुडमाली भाषा को संविधान की आठवी अनुसूची में सूचीबद्ध करें।नहीं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में वोट करेगी कुड़मी समाज । विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर महतो ने समाज के लोगों से अपील किये कि कुड़मी आन्दोलन में सभी लोगों तन मन धन से सहयोग करने के लिये अपील किये ।जबतक कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध नहीं किया जाता है तब तक चरण- बद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। अपने हक अधिकार के लिये छात्र - नौजवान को आगे आने की जरूरत हैं। बिनोद धाम का संरक्षण करने की आवश्यकता हैं। कुड़मी विकास मोर्चा पीरटांड इकाई गाँव - गाँव जाकर ग्राम कमेटी का गठन करेगी। और लोगों को हक अधिकार के लिये जागरूक करने का कार्य करेगी।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुवे केन्द्रीय महासचिव रामचन्द्र महतो , केंद्रीय प्रवक्ता गुडिया देवी, केंद्रीय संरक्षक प्रो नीलकंठ महतो ,केंद्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो, प्रदीप महतो,राची जिला अध्यक्ष सोनालाल महतो,नरेश प्रसाद महतो,दिगम्बर महतो , कोकिल महतो ,पिंकी देवी आदी दर्जनों लोग शामिल थे।
पीरटांड़ (गिरिडीह)-- पीरटांड़ प्रखंड के बांध निवासी शेखर महतो पिता हीरालाल महतो को कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से गिरिडीह जिले का समन्वयक के पद पर अनुमोदित कर दिया गया है।इनका अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया।साथ ही निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाश्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय में काम करेंगे और गिरिडीह में सीएफटीयूआई की टीम के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शेखर महतो के ट्रेड यूनियन के जिला समन्वयक बनाये जाने पर प्रखंड के जेएमएम केंद्रीय सदस्य हीरालाल महतो ,जिला सह सचिव युवराज महतो ,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी , अख़्तर अंसारी,राजेश सोरेन ,दिलीप मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम, मुन्ना उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं खुशी व्यक्त की है।सी.एफ.टी.यू.आई. भारत का मुक्त व्यापार संघ है।


Comments
Post a Comment